देश

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बड़ा एनकाउंटर, खूंखार आतंकी लतीफ राठर समेत लश्कर के तीन आतंकवादी घिरे

मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "बडगाम के वाटरहेल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं."

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बड़ा एनकाउंटर, खूंखार आतंकी लतीफ राठर समेत लश्कर के तीन आतंकवादी घिरे
सेना के जवान (File Photo)

श्रीनगर, 10 अगस्त : मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के वाटरहेल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा, "बडगाम के वाटरहेल इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं." पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है. वहां छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की ओर से जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी. यह बी ही पढ़ें : Goa Panchayat Election 2022: गोवा में पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी, 5,038 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

पिछले कुछ महीनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों की एक श्रृंखला रही है. कई आतंकवादी और उनके कमांडरों का सफाया कर दिया गया है. अधिकांश ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस और सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2022 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).