Elon Musk India Visit Postponed: एलन मस्क की भारत यात्रा फिलहाल टली, Tesla CEO का वादा- साल के अंत तक PM मोदी से होगी मुलाकात
21 और 22 अप्रैल को होने वाली एलन मस्क की भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है. टेस्ला के सीईओ ने हाल ही में X पर घोषणा की है कि उनकी भारत यात्रा फिलहाल टल गई है.
21 और 22 अप्रैल को होने वाली एलन मस्क की भारत यात्रा स्थगित कर दी गई है. टेस्ला के सीईओ ने हाल ही में X (ट्विटर) पर घोषणा की है कि उनकी भारत यात्रा फिलहाल टल गई है. उन्होंने बताया कि टेस्ला की कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस साल के अंत तक भारत आने की उम्मीद रखते हैं. बता दें 10 अप्रैल को एलन मस्क ने खुद एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुकता जाहिर की थी.
भारत में टेस्ला का प्लांट लगाने की संभावनाओ और देश में बड़ा निवेश को लेकर एलन मस्क इंडिया आने वाले थे. मस्क भारत में एक फैक्ट्री बनाने के लिए 2 से 3 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान कर सकते थे. क्योंकि सरकार ने आयात टैक्स पर हाई चार्ज को कम करने की नई पॉलिसी का ऐलान किया था, लेकिन शर्त थी कि कंपनी स्थानीय स्तर पर निवेश करती है तो ही इसका लाभ मिलेगा.
मस्क की भारत यात्रा को लेकर काफी उत्सुकता थी, खासकर इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग और तकनीकी क्षेत्र में. टेस्ला भारत में अपनी कारों की बिक्री शुरू करने की योजना बना रही है और मस्क की यात्रा इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही थी.
Unfortunately, very heavy Tesla obligations require that the visit to India be delayed, but I do very much look forward to visiting later this year.
— Elon Musk (@elonmusk) April 20, 2024
टेस्ला की भारत में एंट्री से इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. टेस्ला की कारें अपनी उन्नत तकनीक, लंबी रेंज और शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं. इससे भारतीय ग्राहकों को इलेक्ट्रिक वाहनों का एक बेहतर विकल्प मिलेगा और पर्यावरण को भी फायदा होगा.
मस्क की यात्रा भले ही टल गई हो, लेकिन टेस्ला की भारत में आने की योजना बरकरार है. कंपनी ने पहले ही भारत में अपनी एक सहायक कंपनी रजिस्टर कर ली है और बेंगलुरु में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है. हालांकि मस्क की यात्रा टलने से थोड़ी निराशा जरूर हुई है, लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही भारत आएंगे और टेस्ला की भारत में एंट्री की राह आसान होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2024 11:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

