Delhi: महिला ने दिखाई बहादुरी, मोबाइल छीनकर भाग रहे चोरों को ऑटो से पीछा कर दबोचा

दिल्ली के यमुना विहार इलाके की रहने वाली दीपा (Deepa) का एक चोर ने मोबाइल (Mobile) छिनकर भागने लगा. चोर को लगा कि वह मोबाइल छिनने में कामयाब हुआ. लेकिन दीपा ने बहादुरी दिखाते हुए एक ऑटो में बैठकर उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे मोबाइल के साथ धर दबोचा.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट्स: पीटीआई )

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में सड़क चलते चोरी द्वारा झपटमारी आम हो गए हैं. आये दिन कोई महिला या पुरुष ऐसे लोगों का शिकार होते रहते हैं.राजधानी से ही कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है. दिल्ली के यमुना विहार इलाके की रहने वाली दीपा (Deepa) का एक चोर ने मोबाइल (Mobile)  छिनकर भागने लगा. चोर को लगा कि वह मोबाइल छिनने में कामयाब हुआ. लेकिन दीपा ने बहादुरी दिखाते हुए एक ऑटो में बैठकर उसका पीछा किया और कुछ दूर जाकर उसे मोबाइल के साथ धर दबोचा.

पुलिस के मुताबिक, दीपा  अपने परिवार के साथ यमुना विहार इलाके में रहती हैं.  वह  बृहस्पतिवार को वह अपने दोनों बेटों को लेकर तिहारपुर स्थित पूर्वी खेल परिसर के लिए पहुंची. यहां उनके दोनों बेटे तैरना सीख रहे हैं. दोनों को वहां छोड़ने के बाद उन्होंने ऑन लाइन ऑटो बुक करा दिया.  खेल परिसर के गेट पर खड़े होकर वह ऑटो का इंतजार करने लगी. इस दौरान अचानक पीछे से आए बदमाश ने उनका मोबाइल झपट लिया और भागने लगा.  दीपा ने बहादुरी  दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया. यह भी पढ़े: Maharashtra: मां ने पांच साल की बच्ची को तेंदुआ का शिकार होने से बचाया

दीपा ने चोर को पकड़ने के बाद ना सिर्फ अपने मोबाइल लिए बल्कि उसने इस दौरान गश्त कर रहे पुलिसकर्मी वहां आ पहुंचे. उनके पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने चोरी के आरोप में बदमाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान अमन पांचाल (21) के रूप में हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड