तमिलनाडु में हाथी ने एक 64 वर्षीय व्यक्ति पर किया हमला, हुई मौत
जिले के ‘अन्थियुर फॉरेस्ट रेंज’ में एक जंगली हाथी ने 64 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.
ईरोड (तमिलनाडु), छह जनवरी: जिले के ‘अन्थियुर फॉरेस्ट रेंज’ में एक जंगली हाथी ने 64 वर्षीय एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वन अधिकारियों ने बताया कि एनामंगलम वनीय क्षेत्र के अरुमुगम मंगलवार दोपहर को अपने मवेशियों के साथ जा रहे थे, तभी झाड़ियों में से अचानक एक हाथी निकल आया और उन पर हमला कर दिया.
यह भी पढ़े: आमेर महल में हाथी की सवारी को चरणबद्ध तरीके से बैटरी चलित वाहन से बदला जायेगा
उन्होंने बताया कि इलाके के किसानों ने अरुमुगम के शव को देखा और वन अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंच मामले की शुरुआती जांच की. वन अधिकारियों ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2021 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

