Elections 2022: चुनाव प्रचार के लिए रोड शो, वाहन रैलियों पर प्रतिबंध बढ़ा, इनडोर और आउटडोर सभाओं के लिए EC ने दी छूट

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि खुले में सभाओं, बंद भवनों में सभाओं तथा रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी गई है. हालांकि, बंद सभागारों की 50 प्रतिशत क्षमता और खुले मैदान की 30 प्रतिशत क्षमता के बराबर लोग ही इनमें शामिल हो सकेंगे.

निर्वाचन आयोग (Photo Credits: PTI)

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Elections 2022) का समय अब करीब है. इस बीच कोरोना के चलते चुनाव प्रचार प्रसार पर कई प्रतिबंध लगे हुए हैं. हालांकि कोरोना के मामले कम होने के बाद चुनाव आयोग (Election Commission) ने प्रतिबंधो में कुछ ढील दी है लेकिन कई प्रतिबंध अभी भी लागू हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए किए जाने वाले रोडशो, पद यात्राओं, साइकिल एवं वाहन रैलियों पर लगाए गए प्रतिबंध की अवधि रविवार को बढ़ा दी. हालांकि, राजनीतिक सभाओं संबंधी नियमों में ढील दे दी.

चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि खुले में सभाओं, बंद भवनों में सभाओं तथा रैलियों के संबंध में प्रतिबंधों में और ढील दी गई है. हालांकि, बंद सभागारों की 50 प्रतिशत क्षमता और खुले मैदान की 30 प्रतिशत क्षमता के बराबर लोग ही इनमें शामिल हो सकेंगे.

घर जाकर 20 लोग ही कर सकेंगे प्रचार

चुनाव आयोग ने घर-घर जाकर प्रचार करने के लिए अधिकतम 20 लोगों की सीमा पहले की तरह ही लागू रहेगी. प्रचार पर रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रतिबंध लागू रहेगा. देश में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब में विधानसभा चुनाव होना है.

देश में COVID-19 मामलों में वृद्धि के बाद 8 जनवरी को राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था. तब से प्रतिबंधों में धीरे-धीरे ढील दी गई है. चुनाव आयोग कोरोना को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है.

उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पंजाब और उत्तराखंड में 10 फरवरी से सात चरणों में मतदान होगा, जिसमें 10 मार्च को मतगणना होनी है. राजनीतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया और वर्चुअल रैलियों का उपयोग कर रहे हैं।

5 राज्यों में 7 चरणों में चुनाव होने हैं. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'