Dispute Over Dog: कुत्ते को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, डॉग ट्रेनर ने क्रिकेट बैट से किया था हमला
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

Dispute Over Dog: कर्नाटक के बेंगलुरु में कुत्ते के गंदगी फैलाने का विरोध करने पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. बुजुर्ग के घर के सामने एक दंपती और उनका साथी डॉग ट्रेनर पालतू कुत्तों को शौच करा रहे थे. इसी को लेकर 68 वर्षीय बुजुर्ग मुनिराजू ने ऐतराज किया तो एम रवि कुमार उसकी पत्नी पल्लवी और डॉग ट्रेनर ने क्रिकेट बैट से हमला बोल दिया. इस बीच अपने पिता को बचाने आए बेटे मुरली पर भी तीनों ने हमला कर दिया. मुनिराजू और मुरली को इलाज के लिए पास के ही प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां सिर में चोट लगे होने के कारण बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)