VIDEO: पेंशन के पैसे हड़पने के लिए बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद कलयुगी बेटा गिरफ्तार; उत्तराखंड के बागेश्वर का मामला

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स द्वारा बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है.

Photo- X/@tyagivinit7

Bageshwar Shocker: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स द्वारा बुजुर्ग को बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पिटाई करने वाला शख्स उसका बेटा ही है. कलयुगी पुत्र आनंद बल्लभ पांडे अपने 90 वर्षीय बुजुर्ग पिता को पेंशन के पैसे नहीं देने पर उनकी पिटाई कर रहा है. यह बुजुर्ग पिता कोई और नहीं बल्कि एक रिटायर्ड सैनिक, नंदाबल्लभ पांडे हैं. वीडियो में बेटा आनंद बल्लभ पांडे अपने पिता के साथ गाली-गलौज भी कर रहा है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटा शराब के नशे में अपने पिता से पेंशन के पैसे मांग रहा था. जब पिता ने पैसे देने से मना किया, तो उसने गुस्से में उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया.

ये भी पढें: Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश का कहर, सामने आया सैलाब का डरावना वीडियो, भारी बारिश के अलर्ट से बागेश्वर में कल बंद रहेंगे स्कूल

सैनिक संगठन ने की कार्रवाई की मांग

इस मामले में सैनिक संगठन ने भी कड़ा रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पूर्व कैप्टन भूपेश सिंह दफौटी ने कहा कि इस घटना ने पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है और समाज में एक गलत संदेश दिया है.

आरोपी बेटा गिरफ्तार

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. सीओ सिटी अंकित कंडारी के निर्देश पर कांडा पुलिस ने आरोपी आनंद बल्लभ पांडे के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

रांची समाचार 16 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना! आयकर छापे, रिम्स में सीटें बढ़ीं और मतदाता अभियान समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

मुंबई समाचार 16 जुलाई, 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? नवी मुंबई हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, कोस्टल रोड पर आग और किसानों के कर्ज माफ, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

पटना लेटेस्ट न्यूज टुडे जुलाई 16th, 2026: आज कैसा रहेगा मौसम? AI पहल, हाईकोर्ट फैसला और बंटी यादव एनकाउंटर समेत यहां पढ़े शहर की प्रमुख खबरें एक क्लिक में