देश

Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 होगा बंद

कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएसएमआईए) ने टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से बंद करने पर मजबूर कर दिया है.

Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 होगा बंद
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 15 अप्रैल : कोरोना (Corona) के विकराल रूप को देखते हुए मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (CSMIA) ने टर्मिनल 1 से संचालित होने वाली सभी घरेलू यात्री उड़ानों को फिर से बंद करने पर मजबूर कर दिया है. 21 अप्रैल से सीएसएमआईए के टर्मिनल 2 सभी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सेवाओं का संचालन करेगा.

अधिकारी ने गो एयर, स्टार एयर, एयरएशिया, ट्रूजेट और इंडिगो उड़ानों में बुक किए गए सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे आगे की जानकारी के लिए अपने संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें. यह भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा और क्या बंद

सीएसएमआईए ने आश्वासन दिया कि यह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र और महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल और अन्य दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन कर रहा है

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).