MP Board 10th 12th Result 2025: क्या आज जारी होगा एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? @mpbse.nic.in पर ऐसे देखें परिणाम
एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) अब किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है.
MP Board 10th 12th Result 2025: एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) अब किसी भी वक्त रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर सकता है. बोर्ड से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों की प्रोविजनल मार्कशीट तैयार कर ली गई है और अब सिर्फ आधिकारिक घोषणा बाकी है. बता दें कि इस साल कुल 16 लाख 60 हजार 252 छात्रों ने एमपी बोर्ड की परीक्षा के लिए पंजीकरण करवाया था. इसमें से 10वीं के 9,53,777 छात्र और 12वीं के 7,06,475 छात्र शामिल थे.
10वीं के लिए परीक्षा 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक और 12वीं के लिए 25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित की गई थी.
ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट
हर साल की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड रिजल्ट का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया जाएगा. इसमें शिक्षा मंत्री, बोर्ड अध्यक्ष और सचिव मौजूद रहेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में पासिंग पर्सेंटेज, टॉपर्स की लिस्ट, जिलेवार प्रदर्शन और टॉप 3 छात्रों के नाम भी बताए जाएंगे. खास बात ये है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद टॉपर्स को सम्मानित करेंगे.
रिजल्ट आने के बाद छात्र mpbse.nic.in या mpresults.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालनी होगी. रिजल्ट दिखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड भी कर सकेंगे.
डिजिलॉकर और SMS से चेक करें रिजल्ट
इतना ही नहीं, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट देखा जा सकता है. डिजिलॉकर में लॉगइन कर आधार नंबर लिंक करना होगा, फिर MPBSE का विकल्प चुनकर रोल नंबर और परीक्षा वर्ष डालकर मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.
पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है. अगर किसी छात्र को एक या दो विषय में कम नंबर मिलते हैं, तो उसे कंपार्टमेंट मिलेगा. लेकिन दो से ज्यादा विषयों में फेल होने पर छात्र को फेल माना जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

