WB 10th Madhyamik Result 2019: पश्चिम बंगाल 10वीं के नतीजे घोषित, WBBSE की ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर ऐसे करें चेक
सभी पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्रों को अपनी रिजल्ट्स का बेसब्री से इंतजार है. दसवीं के स्टूडेंट्स को बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हुआ..
WBBSE Madhyamik result 2019: सभी पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं के छात्र-छात्रों को अपनी रिजल्ट्स का बेसब्री से इंतजार है. दसवीं के स्टूडेंट्स को बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हुआ. पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आज 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं. सभी पश्चिम बंगाल बोर्ड माध्यमिक 10वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट wbresults.nic.in और wbse.org पर सकते है.
इस साल पश्चिम बंगाल बोर्ड की सफलता दर 86.07 प्रतिशत आई है. पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के अलावा आप SMS के जरिए भी अपना परीक्षा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को 'WB10' टाइप करके अपने मोबाइल नंबर से 54242/56263/58888 पर एसएमएस करना होगा.
WBBSE Madhyamik result 2019: ऐसे करें चेक
-सबसे पहले पश्चिम बंगाल बोर्ड की वेबसाइट- wbresults.nic.in पर जाएं
-यहां Madhyamik या Higher Secondary एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
-इसके बाद अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी एंटर करें
-अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा
-अपने रिजल्ट का प्रिंट अवश्य लें
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर भी चेक करें :-
wbresults.nic.in
wbse.allresults.nic.in
examresults.net
बता दें कि पश्चिम बंगाल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में इस साल 10 लाख से भी ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. बोर्ड द्वारा 12 फरवरी से 22 फरवरी 2019 तक परीक्षा का आयोजन किया गया था. जबकि पिछले साल यानी साल 2018 में करीब 11 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे और परीक्षा में कुल 85.49 फीसदी बच्चे पास हुए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2019 09:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

