Uttarakhand Board UBSE 10th & 12th Result 2019: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे कल होंगे जारी, ubse.uk.gov.in पर ऐसे करें चेक
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2019 की परीक्षाओं के नतीजे कल यानि 30 मई को आएंगे. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं.
Uttarakhand Board UBSE 10th & 12th Result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की 2019 की परीक्षाओं के नतीजे कल यानि 30 मई को आएंगे. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं. इस बार हाईस्कूल में 149950 एवं इंटरमीडिएट में 124867 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी है. ये परीक्षाएं राज्य के 1,317 केंद्रों पर आयोजित हुईं थी. बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं इस साल 1 मार्च, 2019 से 27 मार्च, 2019 तक आयोजित की गई थीं.
बोर्ड का रिजल्ट उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के चेयरमैन राकेश कुमार कुंवर खुद घोषित करेंगे. रिजल्ट घोषित होने के बाद उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं.
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले उत्तराखंड बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाएं.
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारियां दर्ज करें.
- सबमिट करें. रिजल्ट आपके सामने होगा.
शिक्षा बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते परीक्षा मूल्यांकन का काम करीब 20 दिन देरी से शुरू हुआ था. एक अप्रैल की जगह उत्तर पुस्तिकाएं 20 अप्रैल से जांची गईं. पिछले बार उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट 78.79 प्रतिशत रहा था जिसमें 75.03 फीसदी छात्र तो 82.83 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं. 12वीं में 74.57 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे. 12वीं में 68.96 फीसदी छात्र तो 80 फीसदी छात्राएं पास हुई थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2019 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

