देश

TBSE Tripura 12th Science Result 2018: परिणाम घोषित, tripuraresults.nic.in पर ऐसे देखें

त्रिपुरा के लाखो छात्रों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है. त्रिपुरा बोर्ड आज सुबह 9:45 बजे बारहवीं कक्षा (साइंस स्ट्रीम) के परिणामों की घोषणा करेगा. छात्र त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट tripuraresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

TBSE Tripura 12th Science Result 2018: परिणाम घोषित, tripuraresults.nic.in पर ऐसे देखें
GSEB 12th Result घोषित (Photo Credits: pixabay)

अगरतला: त्रिपुरा के हजारों छात्रों और अभिभावकों के इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है. त्रिपुरा बोर्ड ने आज सुबह 9:00 बजे बारहवीं कक्षा (साइंस स्ट्रीम) के परिणामों की घोषणा कर दी. छात्र त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट tbse.in और tripuraresults.nic.in पर अपना रिजल्ट देख सकते है.

बोर्ड के मुताबिक इस साल 8 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक चले बारहवीं की परीक्षा के लिए कुल 25,512 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. बता दें की पिछले वर्ष 12वीं में कुल 77.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे, जिसमें साइंस स्ट्रीम में 77.3 फीसदी, आर्टस् में 83.77 फीसदी और कॉमर्स के 73.27 फीसदी छात्र पास हुए थे.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट:

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट tbse.in या tripuraresults.nic.in पर जाएं

-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारिया भरें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.

बता दें कि छात्रों को 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2018 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).