RRB ALP,Tech Result 2019: 6 अप्रैल को जारी होगा परिणाम, rrbcdg.gov.in पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Railway Recruitment Board (RRB) ALP-Technician पदों के लिए आयोजित किये गए परीक्षा का परिणाम 6 अप्रैल को जारी किया जाने वाला है
नई दिल्ली: Railway Recruitment Board (RRB) ALP-Technician पदों के लिए आयोजित किये गए परीक्षा का परिणाम 6 अप्रैल को जारी किया जाने वाला है. इस पद के लिए परीक्षा देने वाले लोग इसका रिजल्ट rrbcdg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरआरबी की तरफ से इस बात की घोषणा तो कर दी गई है कि इस पद के लिए 6 अप्रैल शनिवार को रिजल्ट जारी किया जा रहा है. लेकिन आरआरबी की तरफ से समय का ऐलान नहीं किया गया है.
बता दें कि रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एएलपी और टेक्निशियन के लिए सेकंड सीबीटी परीक्षा का आयोजन 21,22 और 23 जनवरी और 8 फरवरी 2019 को किया था. इससे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने इस परीक्षा में भाग लेने वाले आवेदकों के लिए 18 फरवरी 2019 को आंसर की और रेस्पॉन्स शीट जारी की थी. यह भी पढ़े: RRB Group D Admit Card 2018: रेलवे ग्रुप डी परीक्षा केंद्र और तारीख की डिटेल्स जारी हुई, यहां करें चेक rrbald.gov.in
बता दें कि इस पद के लिए परीक्षा देने वाले आवेदक जहां rrbcdg.gov.in पर जहां अपना रिजल्ट देख सकते है . वहीं आरआरबी के दूसरे साइट्स पर भी जाकर इस परीक्षा के रिजल्ट देख सकते है. इस प्रकार की जानकरी आरआरबीकी तरफ से दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2019 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

