RRB ALP Answer Key CBT 2: परीक्षा की आंसर-की जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ALP और टेक्नीशियन भर्ती के लिए इस साल जनवरी और फरवरी महीने में दूसरे स्टेज की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया था.
RRB ALP CBT 2 Answer Key 2019 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ALP और टेक्नीशियन भर्ती के लिए इस साल जनवरी और फरवरी महीने में दूसरे स्टेज की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया था. इन पदों पर कुल 64,371 वैकेंसी निकली थीं. इसमें एएलपी के लिए 27,795 और टेक्नीशियन के लिए 36,576 वैकेंसी निकली थी.
RRB ALP Answer Key ऐसे करें चेक-
1. आंसर-की चेक करने के लिए आपको नीचे दी गई अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाना है.
RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna, RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram
2. वेबसाइट खुलने के बाद वहां दिए आंसर-की के लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. इसके बाद आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर लॉग इन करेंगे.
4. फिर आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी और आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे
आरआरबी ग्रुप सी एएलपी और टेक्नीशियन सेकेंड स्टेज सीबीटी की परीक्षा 21 जनवरी से 23 जनवरी तक आयोजित की गई थी. लेकिन कुछ परीक्षा केंद्रों पर कुछ उम्मीदवारों के लिए सेकेंड स्टेज की सीबीटी परीक्षा शुरू नहीं हो पाई थी. उन उम्मीदवारों के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने 8 फरवरी 2019 को परीक्षा री-शेड्यूल की थी. अब बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों की आंसर-की एक साथ जारी कर दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2019 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

