RBSE 12th Result 2019: कुछ घंटों में जारी होंगे राजस्थान 12वीं आर्ट्स के नतीजे, rajresults.nic.in पर ऐसे करें चेक
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या आरबीएसई 12वीं के छात्रों को बड़ी बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है, हम उनको बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हुआ.
RBSE 12th Result 2019: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या आरबीएसई 12वीं के छात्रों को बड़ी बेसब्री से अपने परीक्षा परिणाम का इंतजार है, हम उनको बता दें कि उनका यह इंतजार खत्म हुआ. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन या आरबीएसई आर्ट्स के नतीजे आज यानि 22 मई को दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे.
RBSE आर्ट्स का परिणाम राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी किया जायेगा. स्टूडेंट्स अपना परिणाम rajresults.nic.in पर भी चेक कर सकते है. गौरतलब है कि इस बार बारहवीं की परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा छात्र बैठे थे. वहीं आर्ट्स में इस बार 5.3 लाख छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था.
RBSE 12th Result 2019 स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऐसे करें चेक
* सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in or rajresults.nic.in पर जाएं
* अब RBSE Class 12 Result 2019 की लिंक पर क्लिक करें
* पेज पर जाकर अपनी स्ट्रीम 12th Art Result पर क्लीक करें
* अब अपना सीट नंबर और अन्य जानकारी एंटर करने के बाद सबमिट कर दें
* अब आपका रिजल्ट सामने होगा, इसे सेव कर लें और प्रिंट आउट निकालना ना भूलें
RBSE 12th Result 2019 स्टूडेंट्स मोबाइल पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना 12वीं का रिजल्ट मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. SMS पर रिजल्ट चेक करने के लिए फोन से RESULTRAJ12AROLL NUMBER और रोल नंबर टाइप करके 56263 पर सेंड करें. SMS भेजते ही रिजल्ट मैसेज बॉक्स में होगा. इसके अलावा छात्र अपना परिणाम ऐप पर भी देख सकते हैं जिसे Google प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

