देश

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस दिन जारी करेंगी 10वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2019 के 10वीं के स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा परिणाम का काफी दिनों से इंतजार है. राजस्थान बोर्ड दसवीं के छात्रों को बता दें कि उनका यह इंतजार अब खत्म हुआ, परीक्षा के परिणाम 3 जून को घोषित किए जाएंगे.

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2019: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस दिन जारी करेंगी 10वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे करें चेक
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

RBSE 10th Result 2019 :  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2019 के 10वीं के स्टूडेंट्स को अपने परीक्षा परिणाम का काफी दिनों से इंतजार है. राजस्थान बोर्ड दसवीं के छात्रों को बता दें कि उनका यह इंतजार अब खत्म हुआ, परीक्षा के परिणाम 3 जून को घोषित किए जाएंगे. आईबीएसई के नतीजे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी होंगे. बता दें कि आरबीएसई 10वीं के छात्रों का परीक्षा 14 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था.

मिली जानकारी के अनुसार इस साल 10 बोर्ड परीक्षा के लिए 11,22,651 लाख छात्र उपस्थित हुए थे और पिछले साल यानि 2018 में 64,633 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. वहीं 15 मई 2019 को 12वीं के नतीजे घोषित किए गए थे. राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स में छात्र 85.48 फीसदी पास हुए हैं, जबकि छात्राओं का रिजल्ट 90.8 फीसदी रहा.

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2019: ऐसे देखें अपना रिजल्ट

* राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं

* आए हुए लिंक पर क्लिक करें

* कक्षा 10 वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें

* अपना रोल नंबर और अन्य जानकरी सबमिट करें

* अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर है, इसे डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए प्रिंट आउट लें

आरबीएसई दसवीं के परिणाम 2019 की आधिकारिक घोषणा के बाद स्टूडेंट्स SMS के द्वारा भी अपने परिणाम देखे सकते हैं. राजस्थान 10वीं रिजल्ट 2019 और राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2019 के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें.

* टाइप करें RESULTRAJ10ROLL NUMBER

* इसके बाद 56263 पर भेजें

* आपके नतीजे के साथ अन्य सभी जानकारी आपके एसएमएस इनबॉक्स में होगा.

साइंस में 91.59 प्रतिशत लड़के और 95.86 लड़कियां पास हुई, जबकि साइंस का कुल पास प्रतिशत 92.88 फीसदी रहा. वहीं, कॉमर्स में 89.40 प्रतिशत लड़के और 95.31 लड़कियां पास हुई, जबकि संकाय कुल पास प्रतिशत 91.46 फीसदी रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).