RBSE 10th 12th Result 2024 Date: जानें कब जारी होंगे राजस्थान बोर्ड के 10वीं, 12वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खबर हैं. परीक्षा देने के बाद उन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतेजार है. लेकिन अब उनके इंतेजार की घड़ी ख़त्म होने वाली है. क्योंकि परिणाम जारी होने को लेकर बड़ा अपडेट आया है
RBSE 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खबर हैं. परीक्षा देने के बाद उन्हें परिणाम का बेसब्री से इंतेजार है. लेकिन अब उनके इंतेजार की घड़ी ख़त्म होने वाली है. क्योंकि परिणाम जारी होने को लेकर बड़ा अपडेट आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों कक्षाओं की परीक्षा के परिणाम अगले महीने के पहले हफ्ते में जारी होने जा रहे हैं. हालांकि आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई.
हर बार की तरह इस बार भी बोर्ड कीऑफिसियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम जारी होंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने परिणाम बोर्ड कीऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. आपको पता चल जाएगा कि आप परीक्षा में सफल हुए हैं या नहीं. यह भी पढ़े: RBSE 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द होंगे जारी! rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक करें रिजल्ट
ऐसे करें परिणाम चेक:
> सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
>इसके होम पेज पर आपको 10वीं/12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक दिखेगा
> लिंक पर क्लिक करें पेज ओपन हो जायेगा
>पेज ओपन होने के बाद अपना रोल नंबर यहां सब्मिट करें
> जिसके बाद आपका अपना परिणाम सामने होगा
इस साल यानी 2024 में कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होने के बाद 04 अप्रैल, 2024 तक चली थी. वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से शुरू होगी होने के बाद 30 मार्च, 2024 को समाप्त हुई. पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक चली थी.
राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा में पिछली बार लड़कियों ने बाजी मारी थी. 10वीं कक्षा में दीक्षा चौधरी ने प्रदेश में टॉप किया था. वहीं 12 वीं की परीक्षा में आकाश चौधरी ने टॉप किया था.आकाश चौधरी ने 99% नंबर हासिल किए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2024 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

