Pariksha Pe Charcha 2026: पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका, परीक्षा पे चर्चा के लिए MyGov.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या है अंतिम तारीख

परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने और छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 2026 संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X)

Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा से जुड़े तनाव को कम करने और छात्रों को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पहल परीक्षा पे चर्चा (Pariksha Pe Charcha) के 2026 संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. छात्र, शिक्षक और अभिभावक अब MyGov.in पोर्टल के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत साल 2018 में

परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी. इसका उद्देश्य छात्रों, माता-पिता और शिक्षकों के साथ सीधा संवाद कर परीक्षा के दबाव, करियर विकल्प, समय प्रबंधन और मानसिक तनाव जैसे मुद्दों पर मार्गदर्शन देना है. यह कार्यक्रम हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित किया जाता है और देशभर के छात्रों के लिए बेहद प्रेरणादायक माना जाता है. यह भी पढ़े: Pariksha Pe Charcha 2025: एग्जाम के दौरान टेक्नोलॉजी और गैजेट्स के उपयोग पर छात्रों से चर्चा करेंगे एक्सपर्ट्स

कौन कर सकता है आवेदन?

MyGov.in पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम मोदी से सवाल पूछने का मौका

रजिस्ट्रेशन के बाद छात्र, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा तनाव, पढ़ाई की रणनीति, करियर विकल्प, समय प्रबंधन, टेक्नोलॉजी और शिक्षा से जुड़े सवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ सकते हैं। चयनित प्रश्नों के जवाब पीएम मोदी कार्यक्रम के दौरान देंगे.

महत्वपूर्ण तारीखें

परीक्षा पे चर्चा  का मकसद

परीक्षा पे चर्चा 2026 का उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि परीक्षा जीवन का हिस्सा है, जीवन नहीं. यह कार्यक्रम छात्रों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और तनावमुक्त होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

Share Now

\