शिक्षा

NEST Result 2021: आज रात 8 बजे एनईएसटी के रिजल्ट Nestexam.in पर होंगे जारी, ऐसे करें चेक

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट, (NEST रिजल्ट) 2021 आज 1 सितंबर, 2021 को रात 8 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, NISER द्वारा जारी किया जाएगा. लिखित परीक्षा 14 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, रिजल्ट जारी होने उम्मीदवार अपना परिणाम NISER की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर देख सकते हैं....

NEST Result 2021: आज रात 8 बजे एनईएसटी के रिजल्ट Nestexam.in पर होंगे जारी, ऐसे करें चेक
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

NEST Result 2021: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट, (NEST रिजल्ट) 2021 आज 1 सितंबर, 2021 को रात 8 बजे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च, NISER द्वारा जारी किया जाएगा. लिखित परीक्षा 14 अगस्त, 2021 को आयोजित की गई थी. जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, रिजल्ट जारी होने उम्मीदवार अपना परिणाम NISER की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर देख सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद नेस्ट रिजल्ट 2021 की जांच करने का डायरेक्ट लिंक शेयर किया जाएगा. यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि NISER और CEBS के लिए मेरिट लिस्ट अलग से तैयार की गई है. यह भी पढ़ें: IIT JAM 2022: जॉइंट एडमिशन टेस्ट के लिए jam.iitr.ac.in पर आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई

NEST 2021 के अधिकारिक नोटिस के अनुसार, "NEST-2021 परीक्षा के परिणाम 1 सितंबर, 2021 को रात 8:00 बजे तक घोषित किए जाएंगे." छात्रों को नेस्ट रिजल्ट 2021 की जांच और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों से गुजरना होगा.

नेस्ट रिजल्ट 2021 ऐसे करें चेक:

  • एनईएसटी परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट, Nestexam.in पर जाएं.
  • डायरेक्ट लिंक NEST परिणाम 2021 पर क्लिक करें.
  • लॉग इन करने और परिणाम की जांच करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  • भविष्य के लिए स्कोर और मेरिट सूची का एक प्रिंट लें.

पर्सेंटाइल स्कोर की काउंटिंग संबंधित सत्र में सभी योग्य उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर की गई है. प्रत्येक सत्र में उच्चतम स्कोर 100% होगा. नेस्ट रिजल्ट 2021 की तैयारी के दौरान, चार वर्गों में से तीन सर्वश्रेष्ठ स्कोर पर विचार किया गया था. संस्थान ने 21 अगस्त 2021 को आंसर की (answer key) जारी की थी. जबकि आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 23 अगस्त 2021 थी.

NEST नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित एक वार्षिक प्रवेश परीक्षा है. छात्रों को NEST परिणाम 2021 पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए ऊपर साझा की गई आधिकारिक वेबसाइट की जाँच करते रहना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2021 01:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).