NEET PG Counselling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण के रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें अंतिम तिथि, शेड्यूल और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज, 12 अक्टूबर 2026 से नीट पीजी काउंसलिंग 2026 (NEET PG Counselling 2026) के पहले दौर की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य अभ्यर्थी 21 अक्टूबर तक अधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

NEET PG Counselling 2026:  पोस्टग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों (MD/MS/Diploma/DNB) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की 50 प्रतिशत सीटों, केंद्रीय व डीम्ड विश्वविद्यालयों के लिए NEET PG 2026 काउंसलिंग के प्रथम चरण (Round 1) की पंजीकरण प्रक्रिया आज, 12 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दी है.

योग्य और सफल उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं.  यह भी पढ़े:  NBEMS Exam 2026 Dates: नीट पीजी और नीट एमडीएस का परीक्षा शेड्यूल जारी, natboard.edu.in पर ऐसे चेक करें एग्जाम डेट

NEET PG 2026 राउंड 1 का पूरा काउंसलिंग शेड्यूल

एमसीसी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण की काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)

काउंसलिंग प्रक्रिया और कॉलेज आवंटन के समय अभ्यर्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं:

  1. MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.

  2. होमपेज पर मौजूद 'PG Medical Counselling' सेक्शन पर क्लिक करें.

  3. 'NEET PG 2026 New Registration' लिंक पर क्लिक करें.

  4. अपना रोल नंबर, नाम और मांगी गई जानकारी दर्ज कर लॉगिन क्रेडेंशियल बनाएं.

  5. आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत जानकारी भरें.

  6. अपनी श्रेणी के अनुसार गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा राशि (Security Deposit) का ऑनलाइन भुगतान करें.

  7. फॉर्म की समीक्षा करें, इसे सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टि पृष्ठ (Confirmation Page) डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार 13 अक्टूबर से अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन (Choice Filling) कर सकेंगे. एमसीसी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण पूरा कर लें.

Share Now