NEET PG 2020 Result: नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट जल्द होगा जारी, nbe.edu.in से ऐसे करें डाउनलोड
नीट पीजी (NEET PG 2020) रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. दरअसल नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी के परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है और किसी भी वक्त यह जारी कर दिया जाएगा. एनबीई द्वारा नीट पीजी के परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते है.
NEET PG Result 2020 Date: नीट पीजी (NEET PG 2020) परीक्षा रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. दरअसल नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने नीट पीजी परीक्षा के परिणाम जारी करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है और किसी भी वक्त यह जारी कर दिया जाएगा. एनबीई द्वारा नीट पीजी के परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते है.
एनबीई ने अब तक नीट पीजी परीक्षा का रिजल्ट 2020 के जारी होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. हालांकि, जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद है. इसलिए सभी अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है. NEET 2020: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी
NEET PG Result 2020 को ऐसे करें डाउनलोड-
- सबसे पहले एनबीई की अधिकारिक वेबसाइट- nbe.edu.in पर जाएं
- यहां आपको रिजल्ट का लिंक दिखेगा, क्लिक करें
- फिर पूछी गई डिटेल्स भरें, सबमिट पर क्लिक करें
- अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा, यहा से प्रिंटआउट व डाउनलोड किया जा सकता है
- अधिक जानकारी के यहां क्लिक करें.
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन NEET PG का आयोजन पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज (एमडी और एमएस) में प्रवेश के लिए करता है. इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है. इसके अलावा एक साल का इंटर्नशिप भी जरुरी है. नीट पीजी क्वालिफाईंग होने वाले अभ्यर्थियों को रैंक दिया जाता है. जिसके आधार पर एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा में एडमिशन मिलता है. देशभर में वर्तमान में एमडी, एमएस की कुल 31 हजार से अधिक सीटें है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2020 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

