देश

NEET Result 2019: राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने ‘नीट’ परीक्षा में किया पहला स्थान हासिल

‘नीट’ की परीक्षा भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करती है।

NEET Result 2019: राजस्थान के नलिन खंडेलवाल ने ‘नीट’ परीक्षा में किया पहला स्थान हासिल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नयी दिल्ली. राजस्थान के नलिन खंडेलवाल बुधवार को घोषित राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2019 के परिणाम में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके पहले स्थान पर रहे। ‘नीट’ की परीक्षा भारतीय चिकित्सा परिषद (एमसीआई) और भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आयोजित करती है। खंडेलवाल परीक्षा में अधिकतम 720 में से 701 अंक प्राप्त करके शीर्ष स्थान पर रहे। दिल्ली के भाविक बंसल और उत्तर प्रदेश के अक्षत कौशिक ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

बंसल और कौशिक दोनों ने 720 में से 700 अंक हासिल किये लेकिन बंसल को दूसरा स्थान दिया गया क्योंकि उन्होंने जीव विज्ञान में कौशिक से अधिक अंक प्राप्त किये। तेलंगाना की माधुरी रेड्डी जी लड़कियों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहीं और उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 720 में से 695 अंक मिले। यह भी पढ़े-NEET Result 2019: NTA ने जारी किया नीट का रिजल्ट, ntaneet.nic.in पर ऐसे करें चेक

राजस्थान के भेराराम 720 में से 604 अंक पाकर दिव्यांग उम्मीदवारों की सूची में शीर्ष स्थान पर रहे। इस परीक्षा में 14 लाख 10 हजार 755 छात्र शामिल हुए थे जिसमें से सात लाख 97 हजार 42 उत्तीर्ण हुए हैं। ‘नीट’ का आयोजन 11 भाषाओं और 2546 केन्द्रों पर कुल 154 शहरों में किया गया था।

परीक्षा में बैठने वाले कुल छह लाख 30 हजार 283 में से तीन लाख 51 हजार 278 पुरुष और परीक्षा में शामिल सात लाख 80 हजार 467 महिला उम्मीदवारों में से चार लाख 45 हजार 761 उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में शामिल पांच ट्रांसजेंडर में से तीन ने इसे पास किया। एनटीए ने पांच मई और 20 मई को देशभर में ‘नीट’ की परीक्षा का आयोजन किया था।

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2019 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).