Nagaland 10th and 12th Result: 18 मई को nbsenagaland.com पर घोषित होगा रिजल्ट, ऐसे देखें
नागालैंड बोर्ड द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी होंगे. छात्र नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com के साथ ही मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट देख सकते है.
कोहिमा: नागालैंड बोर्ड द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी और हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम शुक्रवार को जारी होंगे. छात्र नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की अधिकारिक वेबसाइट nbsenagaland.com के साथ ही मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट देख सकते है.
नागालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बोर्ड एचएसएलसी (कक्षा 10) और एचएसएसएलसी (कक्षा 12) परीक्षा के नतीजे 18 मई को दोपहर तक जारी कर सकता है. इसबार बोर्ड ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल में कराया था.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट:
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट nbsenagaland.com पर जाएं.
-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
-लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर आदि विवरण डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
-इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
-छात्र ऑनलाइन मार्कशीट को देखने के साथ ही यही से डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं.
एसएमएस के जरिए भी छात्र रिजल्ट देख सकते है रिजल्ट-
-रिजल्ट आने के बाद बोर्ड की वेबसाइट जल्दी नहीं खुलती है. ऐसे में छात्र अपने मोबाइल से एसएमएस भेजकर मार्क्स जान सकते है.
10 वीं के लिए --- NB10<space> अपना रोल नंबर - टाइप कर 54242 पर भेज दें
12 वीं के लिए --- NB12<space> अपना रोल नंबर - टाइप कर 54242 पर भेज दें
बता दें कि छात्रों को 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से हासिल कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2018 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

