MPSOS रुक जाना नहीं रिजल्ट 2026 जारी, कक्षा 10वीं-12वीं का परिणाम mpsos.nic.in पर ऐसे करें चेक

'रुक जाना नहीं' योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल है, जो नियमित बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और उसी वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का दूसरा अवसर प्रदान करती है.

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2026 Out:  मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की जून सत्र 'रुक जाना नहीं' (RJN) परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा.

'रुक जाना नहीं' योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक पहल है, जो नियमित बोर्ड परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखने और उसी वर्ष परीक्षा उत्तीर्ण करने का दूसरा अवसर प्रदान करती है.  यह भी पढ़े: ICMAI June 2026 Results Out: इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी, icmai.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

छात्र अपना परिणाम जांचने और अंकपत्र डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं.

अंकपत्र में जांचें ये महत्वपूर्ण विवरण

परिणाम डाउनलोड करने के बाद छात्रों को अपने प्रोविशनल स्कोरकार्ड में दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यानपूर्वक सत्यापित करने की सलाह दी जाती है.

आगे की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश

फिलहाल ऑनलाइन जारी किया गया परिणाम अनंतिम (Provisional) है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मूल अंकपत्र (Original Marksheet) के वितरण और अन्य आगामी दिशा-निर्देशों से जुड़े अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें.

Share Now