BREAKING: UGC का बड़ा फैसला: M.Phil. अब मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं, छात्र ना कराएं एडमिशन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यह कहते हुए विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया कि यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है.
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यह कहते हुए विश्वविद्यालयों को एमफिल पाठ्यक्रम की पेशकश के विरूद्ध आगाह किया कि यह मान्यताप्राप्त डिग्री नहीं है. उसने विद्यार्थियों को भी ऐसे पाठ्यक्रमों में दाखिले के खिलाफ चेताया. आयोग के सचिव मनीष जोशी ने कहा, ‘‘ यूजीसी के संज्ञान में आया है कि कुछ विश्वविद्यालय एम फिल (मास्टर ऑफ फिलॉसफ़ी) के लिए नये आवेदन आमंत्रित कर रहे हैं. यह भी पढ़े: एनएमसी ने मानकों का पालन नहीं करने पर 50% मेडिकल कॉलेजों को भेजा कारण बताओ नोटिस, ये कॉलेज खो सकते हैं मान्यता: सूत्र
इस संबंध में सभी के ध्यान में लाया जा रहा है कि एमफिल डिग्री मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यूजीसी (पीएचडी डिग्री के लिए न्यूनतम अर्हता एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 का नियम नंबर 14 स्पष्ट रूप से कहता है कि उच्च शिक्षण संस्थान एमफिल कार्यक्रम की कोई पेशकश नहीं करेंगे.’’ आयोग ने विश्वविद्यालयों को अकादमिक वर्ष 2023-24 के लिए किसी भी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश तत्काल रोक देने को कहा है. जोशी ने कहा, ‘‘ विद्यार्थियों को किसी एमफिल कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लेने की सलाह दी जाती है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

