देश

MP Board result 2018: सुबह 10 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, mpresults.nic.in पर करें चेक

मध्यप्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों का आज इंतजार खत्म होने जा रहा है. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज सुबह 10 बजे दसवीं और बारहवीं दोनों के नतीजे जारी करेगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से 'बेस्ट ऑफ फाइव योजना' लागू की है.

MP Board result 2018: सुबह 10 बजे घोषित होंगे 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, mpresults.nic.in पर करें चेक
MP बोर्ड रिजल्ट आज (File image)

भोपाल: मध्यप्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों का आज इंतजार खत्म होने जा रहा है. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) आज सुबह 10 बजे दसवीं और बारहवीं दोनों के नतीजे जारी करेगा. छात्र एमपीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपने रिजल्ट देख सकेंगे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद कंप्यूटर का बटन दबाकर रिजल्ट घोषित करेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री टॉप करनेवाले छात्रों को सम्मानित भी करेंगे. बता दें कि यह दूसरी बार है जब दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मध्यप्रदेश बोर्ड एक साथ जारी करेगा.

बोर्ड के मुताबिक मार्च महीनें में हुए परीक्षाओं में 12वीं के 7,69,000 छात्र और 10वीं के 11,48,000 छात्र ने हिस्सा लिया था. छात्र 10वीं व 12वीं के नतीजे संबंधित शिक्षा बोर्डो की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है, परन्तु मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों में ही वितरित होंगी.

10वीं के लिए 'बेस्ट ऑफ फाइव योजना' लागू 

रिजल्ट के पहले छात्रों के लिए एक और खुशखबरी बोर्ड ने दी है. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस वर्ष से 'बेस्ट ऑफ फाइव योजना' लागू की है. इस योजना के तहत कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की गणना 5 विषय में होगी. यानि जिन 6 विषयों में परीक्षा दी है, उनमें से पांच विषयों में जिसमें सबसे अधिक अंक आए हैं उसे ही परीक्षा परिणाम की गणना में जोड़ा जाएगा. अगर कोई विद्यार्थी एक विषय में फेल भी हो गया और अन्य पांच में पास है तो वह उत्तीर्ण माना जाएगा.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट:

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट mpresults.nic.in पर जाएं.

-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.

-लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें.

-इसके बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.

आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से हासिल कर सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2018 08:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).