MP Board 12th Result 2020: आज एमपी बोर्ड 12वीं के नतीजे हो सकते हैं घोषित, mpresults.nic पर ऐसे कर सकते है चेक
मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन आज 12वीं के नतीजे जारी कर सकते हैं. 12वीं का रिजल्ट MPBSE बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.results.nic.in जारी किया जाएगा. 2020 की परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच शेड्यल की गई थीं. लेकिन कोरोना वायरस महामारी और देशव्यापी लॉकडान के कारण परीक्षाएं बाधित हुईं थी.
MP Board 12th Result 2020 Date and Time: मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन (MPBSE) आज 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. 12वीं का रिजल्ट MPBSE बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट mpbse.results.nic.in पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट (Result) mpbse.nic.in या mpbse.mponline.gov.in पर भी देख सकते हैं. इस साल कोरोना महामारी के कारण नतीजों में देरी हो गई. इस साल 12वीं के लिए करीब 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षाएं दी थी. 2020 की परीक्षाएं 2 मार्च से 31 मार्च के बीच शेड्यल की गई थीं. लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी और देशव्यापी लॉकडान (Lockdown) के कारण परीक्षाएं बाधित हुईं थी.
बंद के कारण बाधित परीक्षाएं 9 जून से 16 जून के बीच आयोजित की गई थी. आपको बता दें कि 12वीं की स्थगित की गई कुल 9 पेपर की परीक्षाओं में से केवल मेन सब्जेक्ट्स की ही परीक्षा जून में कराई गई थी. परीक्षा के समय सभी छात्रों को मास्क पहनना अनिवार्य था और एग्जाम सेंटर (Exam Centre) में पहुंचनें से उन्हें सैनीटाईज कराया जाता था. छात्रों की थर्मल स्कैनिंग भी की गई थी.
ऐसे करें MP Board 12th Result 2020 का रिजल्ट चेक:-
- सबसे पहले MPBSE की अधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं
- इसके बाद आप कक्षा 12th Result 2020 की लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल नंबर, सीट नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां सबमिट करें
- अब आपका एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट जरुर लें
बता दें कि, 4 जुलाई को MPBSE बोर्ड नें 10वीं के नतीजे जारी कर दिए थे. 10वीं में इस साल 62.84 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं. वहीं पिछले साल 2019 में 12वीं कुल 72.37 प्रतिशत छात्र पास हुए. रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर छात्रों और अभिभावकों को शिकायत होती है कि बोर्ड की साईट नहीं चल रही है या ट्रैफिक के कारण स्लो है तो वें examresults.net. या फिर FastResult App पर भी 12वीं नतीजे देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2020 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

