Maharashtra: महाराष्ट्र में शिक्षकों का हड़ताल, बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन में होगी देरी
महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल में शिक्षकों के शामिल होने के कारण राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन पर असर पड़ सकता है.
पुणे (महाराष्ट्र), 17 मार्च: महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल में शिक्षकों के शामिल होने के कारण राज्य बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन पर असर पड़ सकता है. कर्मचारी संघ के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा शुक्रवार को खत्म हुई तथा 10वीं की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में खत्म होगी. UP Electricity Workers On Strike: यूपी के कई जिलों में हड़ताल के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित, 75 फीडर डाउन
पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों और शिक्षक संघों की हड़ताल 14 मार्च को शुरू हुई थी.
जूनियर टीचर्स फेडरेशन के अध्यक्ष संतोष फासगे ने कहा कि सभी शिक्षक संघों ने ओपीएस बहाल करने की मांग का समर्थन किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘शिक्षक संघों ने कहा है कि वे हड़ताल के कारण बोर्ड परीक्षाओं पर असर पड़ने नहीं देंगे, लेकिन यह फैसला किया गया है कि परीक्षाओं के बाद उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन समेत सभी अकादमिक काम रोके जाएंगे, जिससे नतीजों की घोषणा पर असर पड़ेगा.’’
‘पुणे डिस्ट्रिक्ट प्रिंसिपल्स एसोसिएशन’ के पूर्व अध्यक्ष हरिश्चंद्र गायकवाड ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक शनिवार से हड़ताल पर जा रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2023 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

