देश

Maharashtra Board HSC Results 2024 Update: खुशखबरी! महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम कल दोपहर 1 बजे होने जा रहा है जारी, mahresult.nic.in पर ऐसे देखें नतीजे

महाराष्ट्र में कक्षा 12 वीं के परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 12 वीं के परिणाम कल यानी 21 मई को घोषित करने जा रहा है. अब तक की जानकारी एक अनुसार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर परिणाम जारी होंगे

Maharashtra Board HSC Results 2024 Update: खुशखबरी! महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12 वीं के परिणाम कल दोपहर 1 बजे होने जा रहा है जारी, mahresult.nic.in पर ऐसे देखें नतीजे
(Photo Credits Latestly)

Maharashtra Board HSC Results 2024 Update:  महाराष्ट्र में कक्षा 12 वीं के परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है. राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 12 वीं के परिणाम कल यानी 21 मई को दोपहर एक बजे घोषित करने जा रहा है. अब तक की जानकारी एक अनुसार बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर परिणाम जारी होंगे. परिणाम जारी होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर पाने नतीजें देख सकते हैं

महाराष्ट्र में इस साल 12 वीं कक्षा की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से शुरू होने के बाद 19 मार्च तक चली थी. परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्र बैठे थे. पिछले साल महाराष्ट्र में 12 वीं के परिणाम 26 मई को घोषित हुए थे. जिस परीक्षा में करीब 14 लाख स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे. यह भी पढ़े: RBSE 12th Result 2024 Out: छात्रों के लिए खुशखबरी, राजस्थान बोर्ड 12 वीं के परिणाम जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे देखें नतीजें

ऐसे चेक करें नतीजें:

  • परिणाम देखने के लिए सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाएं
  • होमपेज पर, Maharashtra  12th Result 2024 Link पर क्लिक करें
  •  रोल नंबर समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करें.
  •  सबमिट' बटन पर क्लिक करें
  • जिसके बाद आपका परिणाम आपके सामने होगा

फिलहाल कक्षा 10 वीं के परिणाम के बारे में कोई अपडेट नहीं है. लेकिन मीडिया के हवाले से खबर है कि 12 वीं के परिणाम जारी करने के बाद 10वीं के परिणाम इस महीने के अंत में या फिर जून में पहले हफ्ते में जारी कर सकता है

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).