UP Board Exam: 2.63 लाख छात्रों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा, नकल करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी

यूपी में बोर्ड एग्जाम की शुरुआत हो चुकी है. मंगलवार को हाईस्कूल और बाहरवीं क्लास की हिंदी की कम्पलसरी परीक्षाएं हुईं. अब तक हाईस्कूल और बाहरवीं के 312844 छात्रों ने परीक्षा दे दी है. इन छात्रों में तीन 2.63 लाख छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी...

प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

लखनऊ: यूपी में बोर्ड (Uttar Pradesh Board Exams) एग्जाम की शुरूआत हो चुकी है. मंगलवार को हाईस्कूल और बाहरवीं क्लास की हिंदी की कम्पलसरी परीक्षाएं हुईं. अब तक हाईस्कूल और बाहरवीं के 3,12,844 छात्रों ने परीक्षा दे दी है. इन छात्रों में 2.63 लाख छात्रों ने हिंदी की परीक्षा छोड़ दी. इतना ही नहीं हिंदी विषय की परीक्षा में छात्रों ने नकल करने में भी सेंचुरी मार दी है. वहीं, आधा दर्जन से ज्यादा छात्र दूसरे की सीट पर एग्जाम देते हुए पकड़े गए.

हाईस्कूल में 30 छात्र व 11 छात्राएं जबकि बारहवीं के 10 छात्र नकल करते पकड़े गए हैं. ये बहुत ही गंभीर विषय है, यूपी बोर्ड में एग्जाम के दौरान नकल और दूसरे की सीट पर परीक्षा देने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच 12वीं की परीक्षा हुई शुरू, राज्यभर से कुल 13,15,371 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

सुबह हुई पहली परीक्षा में हिंदी और बारहवीं की कॉमर्स और बिजनेस की परीक्षा हुई, इसके लिए 8354 एग्जाम सेंटर्स पर 32,80,415 छात्र एग्जाम देने वाले थे. वहीं, दूसरे बैच में बारहवीं क्लास की हिंदी और सामान्य हिंदी में 8291 सेंटर्स पर 25,27,664 छात्र एग्जाम देने वाले थे. यूपी बोर्ड हेड ऑफिस के अनुसार हाईस्कूल में 2,9,383 और बाहरवीं की परीक्षा में 5,4,367 परीक्षार्थी नदारद थे.

आपको बता दें एग्जाम शुरू होने के बाद से ही विद्यार्थियों के एग्जाम छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है. तीन दिन में एग्जाम छोड़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़कर 3,12,844 पहुंच चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट