देश

JAC 10th, 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, रोल नंबर रखें तैयार; @jac.nic.in पर ऐसे करें चेक

झारखंड बोर्ड (JAC) के 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council - JAC) ने फरवरी-मार्च 2025 के बीच बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की थीं.

JAC 10th, 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, रोल नंबर रखें तैयार; @jac.nic.in पर  ऐसे करें चेक
(Photo Credits ANI)

JAC 10th, 12th Results 2025: झारखंड बोर्ड (JAC) के 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council - JAC) ने फरवरी-मार्च 2025 के बीच बोर्ड परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की थीं. 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक हुई थी, जबकि 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 9 मार्च तक चली थी. अब रिजल्ट का इंतजार है, जो संभवतः मई के मध्य तक जारी कर दिया जाएगा. हालांकि अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है. पिछले साल की बात करें तो 2024 में 10वीं का रिजल्ट 19 अप्रैल और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी किया गया था.

उसी के आधार पर माना जा रहा है कि इस बार भी मई के पहले या दूसरे हफ्ते में रिजल्ट घोषित किया जा सकता है. रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट्स jac.nic.in, jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते हैं.

ये भी पढें: MP Board 10th 12th Result 2025: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम आज हो सकते हैं जारी, mpbse.nic.in पर ऐसे चेक करें नतीजे

JAC बोर्ड रिजल्ट 2025 ऐसे चेक करें

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.

2. अगर आप 10वीं के छात्र हैं तो “Results of Annual Secondary Examination – 2025” पर क्लिक करें.

3. 12वीं के लिए “Results of Class XII Annual Examination – 2025” को चुनें.

4. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें.

5. ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें.

6. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिख जाएगा. आप इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

पिछले साल का रिजल्ट कैसा रहा था?

2024 में 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था. साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 72.7%, कॉमर्स 90.60% और आर्ट्स 93.7% रहा था. वहीं 10वीं में कुल पास प्रतिशत 90.39% रहा था, जिसमें लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था. 91% लड़कियों ने परीक्षा पास की थी जबकि लड़कों का रिजल्ट 89.7% रहा था.

खास बात ये रही कि 10वीं के 54.2% छात्रों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की थी.

पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?

झारखंड बोर्ड में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 23 नंबर (70 में से) और कुल मिलाकर 100 में से 33 नंबर लाने होते हैं. बोर्ड ग्रेस मार्क्स की सुविधा भी देता है. अगर कोई छात्र किसी विषय में 5% से कम नंबर से फेल होता है या दो विषयों में 3% से कम नंबर से फेल होता है तो उसे ग्रेस मार्क्स दिया जा सकता है.

अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं है. झारखंड बोर्ड कभी भी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर सकता है. स्टूडेंट्स को सलाह है कि आधिकारिक वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें और रोल नंबर तैयार रखें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).