देश

JAC 12th Result 2018: दोपहर 12 बजे घोषित होंगे 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजें, ऐसे जानें अपने मार्क्स

झारखंड बोर्ड आज दोपहर 12 बजे बारहवीं साइंस और कॉमर्स के नतीजें जारी कर देगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने अंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते है.

JAC 12th Result 2018: दोपहर 12 बजे घोषित होंगे 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजें, ऐसे जानें अपने मार्क्स
जेएसी बारहवीं रिजल्ट आज (File image)

रांची: झारखंड बोर्ड आज दोपहर 12 बजे बारहवीं साइंस और कॉमर्स के नतीजें जारी कर देगा. रिजल्ट घोषित होने के बाद  छात्र अपने अंक झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर देख सकते है.

जेएसी बोर्ड के मुताबिक बारहवीं साइंस की परीक्षा में 93 हजार और कॉमर्स में 41 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. बता दें कि इस साल बोर्ड ने पहली बार छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और एडमिट कार्ड जैसे सभी परीक्षा से जुड़े काम ऑनलाइन लगवाए गए थे. वर्ष 2017 में कुल 52.36 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए थे.

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-

-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं

-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें

-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा

- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.

छात्रों को अपना ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. वहीँ जेएसी इसके बाद 8 या 9 जून को दसवीं कक्षा के रिजल्ट भी जारी कर सकता है. हालांकि बारहवीं आर्ट्स का परिणाम जून महीने के अंत तक जारी हो सकता है. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2018 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).