शिक्षा

JAC Board Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी होंगे 10वीं, 12वीं के नतीजे, jacresults.com पर चेक करें परिणाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. बोर्ड मई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है.

JAC Board Result 2025 Date: झारखंड बोर्ड रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब जारी होंगे 10वीं, 12वीं के नतीजे, jacresults.com पर चेक करें परिणाम
Representational Image (Photo Credits: File Photo)

JAC Board Result 2025 Date Time:  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी है. बोर्ड मई 2025 के पहले या दूसरे हफ्ते में किसी भी समय परिणाम जारी कर सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ जारी होंगे. लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे.

इस हफ्ते जारी होंगे नतीजें

फिलहाल परिणाम की सटीक तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन बोर्ड सूत्रों और पिछले वर्षों के रुझानों के अनुसार, मई के मध्य तक रिजल्ट आने की संभावना है.

जानें पिछले साल कब हुए थे परिणाम जारी

पिछले साल 2024 में JAC कक्षा 10वीं का परिणाम 19 अप्रैल और 12वीं का परिणाम 30 अप्रैल को जारी हुआ था. ऐसे में अप्रैल का महीना बीत चूका है. इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि इस हफ्ते या फिर दोसोरे हफ्ते में 15 मई से पहले जरूर परिणाम जारी हो सकते हैं

 

परिणाम चेक करने की प्रक्रिया

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.

  • “JAC 10वीं रिजल्ट 2025” या “JAC 12वीं रिजल्ट 2025” लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.

  • “सबमिट (Submit)” बटन पर क्लिक करें.

  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा; इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें.

 

 SMS के जरिए भी परिणाम चेक कर सकते हैं

  • अपने फोन के मैसेज ऐप में नया मैसेज खोलें.
  • टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर (उदाहरण: JHA10 12345678).
  • मैसेज को 5676750 पर भेजें.
  • कुछ ही देर में JAC 10वीं रिजल्ट 2025 SMS के जरिए आपके फोन पर प्राप्त होगा.

    छात्रों को सलाह

    बोर्ड की तरफ से छात्रों को सलाह है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का उपयोग करें और फर्जी पोर्टल्स से बचें. परिणाम के बाद, असफल छात्र जुलाई 2025 में पूरक परीक्षा दे सकेंगे. नवीनतम अपडेट और टॉपर लिस्ट के लिए jacresults.com पर नजर रखें.

    इन राज्यों में भी 10- 12 वीं के परिणाम जारी होने वाला है

    वहीं मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र सहित राज्यों में इस महीने कीस भी समय 10 वीं और 12 वीं बोर्ड की परीक्षा कर परिणाम जारी हो सकते हैं. इन राज्यों में भी छात्र परीक्षा के परिणाम को लेकर बेसब्री से इतंजार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).