देश

ICSI December Exam 2019 Result: जानें कब आएंगे आईसीएसआई के नतीजें और कैसे डाउनलोड करे अपनी ई-मार्कशीट

आईसीएसआई के लिए परीक्षा देने वाले लोगों का इंतजार का मंगलवार को खत्म होने वाला है. आईसीएसआई की तरह से जानकारी दी गई है कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया सीएस फाउंडेशन के लिए दिसंबर महीने में हुए परीक्षा के परिणाम कल जारी होने वाला है.

ICSI December Exam 2019 Result: जानें कब आएंगे आईसीएसआई के नतीजें और कैसे डाउनलोड करे अपनी ई-मार्कशीट
ICSI Result प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Wikimedia Commons)

ICSI December Exam 2019 Result: आईसीएसआई के लिए परीक्षा देने वाले लोगों का इंतजार मंगलवार को खत्म होने वाला है. आईसीएसआई की तरह से जानकारी दी गई है कि इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) सीएस फाउंडेशन के लिए दिसंबर महीने में हुए परीक्षा के परिणाम कल जारी होने वाले हैं . उम्मीदवार इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबासाइट icsi.edu पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं.

आईसीएसआई दिए जानकारी के अनुसार परीक्षा देने वाले अभियार्थी इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबासाइट icsi.edu के साथ ही icsi.examresults.net पर  भी जाकर  अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. यह भी पढ़े:  ICSI CS Foundation Result 2019 Declared: आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर ऐसे करें चेक

ऐसे करें परिणाम चेक:

अभियार्थी सबसे पहले ICSI कीअधिकारिक वेबसाइट ICSI icsi.edu पर जाएं.

रिजल्ट और ई-मार्क्सशीट के लिंक पर क्लिक करें.

क्लिक के बाद एक नया विंडो खुलेगा. जिसमें अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.

विंडो खुलने के बाद अपना रिजल्ट देखने के बाद अपना ई मार्क्सशीट डाउनलोड कर सकते हैं

सुबह 11 बजे परिणाम होंगे घोषित 

आईसीएसआई के जानकारी के अनुसार परिणाम सुबह 11 बजे घोषित कर दिए जाएंगे. जिसके बाद अभियार्थी को 2 बजे रिजल्ट उपलब्ध हो जाएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2020 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).