HPBOSE 12th Class Result 2023: हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज, ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org कर सकेंगे चेक
परीक्षा देने के बाद छात्र अपने-अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी एचपीबीओएसई आज कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित करने वाला है, जिसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
HPBOSE 12th Class Result 2023: परीक्षा देने के बाद छात्र अपने-अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of Secondary Education) यानी एचपीबीओएसई (HPBOSE) आज कक्षा 12वीं के नतीजे (Results) घोषित करने वाला है, इसलिए आज का दिन छात्रों के लिए बेहद अहम है. बोर्ड अधिकारियों के अनुसार, कक्षा 12वीं के नतीजे 20 मई 2023 की सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. नतीजे घोषित किए जाने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. परीक्षा पास करने के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय में 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक है. पिछले साल के नतीजों की बात करें तो साल 2022 का रिजल्ट 93.91 फीसदी था.
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा नतीजे घोषित किए जाने के बाद 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र-छात्राएं आज बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. ऐसे में परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी डिटेल्स पहले से ही निकाल कर रख लें, ताकि नतीजे घोषित होते ही वो अपना रिजल्ट चेक कर सकें. यह भी पढ़ें: ICSE 12th Board Result 2023 Declared: आईसीएसई बोर्ड की 12वीं के परिणाम घोषित, cisceresults.in पर चेक करें रिजल्ट
हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
स्टेप 2- इसके बाद होमपेज पर मेन्यू बार पर जाएं और रिजल्ट पर क्लिक करें.
स्टेप 3- अब एचपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें.
स्टेप 4- लॉगिन विडों में अब अपना नाम और रोल नंबर जैसे जरूरी विवरण दर्ज करें.
स्टेप 5- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
स्टेप 6- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.
बहरहाल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ध्यान दें कि रिजल्ट आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के लिए जारी किए जाएंगे. 12वीं कक्षा के परिणाम आने के बाद छात्रों को अपना हॉल टिकट नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

