देश

HP Board 10th Result 2018: आज घोषित हो सकता है रिजल्ट, hpbose.org पर ऐसे करें चेक

ऐसे देखें अपने मार्क्स और रिजल्ट डाउनलोड करें

HP Board 10th Result 2018: आज घोषित हो सकता है रिजल्ट, hpbose.org पर ऐसे करें चेक
Photo: PTI

दिल्ली: 10वीं  कक्षा के बोर्ड परिणामों का इंतजार कर रहे हिमाचल प्रदेश के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. खबरों  के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हिमाचल प्रदेश (HPBOSE) बुधवार सुबह 11 बजे अपनी अधिकारिक  वेबसाइट पर दसवीं परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है.

हिमाचल बोर्ड के मुताबिक 7 मार्च से 20 मार्च तक चली 10वीं की परीक्षा में इस बार तकरीबन एक लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. हालांकि बोर्ड की ओर से समय को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध है कि बोर्ड की अधिकारिक  वेबसाइट hpbose.org और hpresults.nic.in को नियमित रूप से चेक करते रहें.

ऐसे चेक और डाउनलोड करें अपना रिजल्ट-

-छात्र सबसे पहले अधिकारिक  वेबसाइट hpbose.org और hpresults.nic.in जाए

-इसके बाद Class 10 results 2018 के लिंक पर क्लिक कर उसे ओपन करें

-फिर रिजल्ट पेज खुलेगा जहाँ पर छात्र अपना रोल नंबर व नाम आदि जानकारी भरें

- सबकुछ भरने के बाद निचे दिए सब्मिट बटन पर क्लिक करें और अपना रिजल्ट देखे. यही से आप अपने परीक्षा परिणामों का प्रिंट आउट भी लें सकते है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2018 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).