शिक्षा

DU Admission2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 71,624 ग्रेजुएट सीटों के लिए CSAS की पहली आवंटन सूची जारी, 93 हजार से अधिक छात्रों को मिला एडमिशन ऑफर

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) की पहली आवंटन सूची जारी कर दी है. इसके तहत 69 कॉलेजों की 71,624 सीटों के मुकाबले 93,033 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं.

DU Admission2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 71,624 ग्रेजुएट सीटों के लिए CSAS की पहली आवंटन सूची जारी, 93 हजार से अधिक छात्रों को मिला एडमिशन ऑफर

DU Admission 2026:  दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक (Undergraduate) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन सीट एलोकेशन System (CSAS-UG) की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची के जारी होने के साथ ही डीयू में दाखिले की प्रक्रिया का आखिरी और निर्णायक चरण शुरू हो गया है. यूनिवर्सिटी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, इस बार 69 कॉलेजों के 73 ग्रेजुएशन कोर्स की 71,624 सीटों के लिए कुल 93,033 छात्रों को सीटें आवंटित की गई हैं. इसमें सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी सहित सभी आरक्षित श्रेणियों के छात्र शामिल हैं.

सीटों के अधिक आवंटन का कारण

यूनिवर्सिटी ने कुल उपलब्ध 71,624 सीटों के मुकाबले लगभग 93 हजार से अधिक उम्मीदवारों को सीटें अलॉट की हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि प्रारंभिक चरणों में कई छात्र अपनी पसंद के अन्य कॉलेज या कोर्स मिलने पर सीटें बदल लेते हैं या छोड़ देते हैं. अतिरिक्त आवंटन करने से शुरुआती दौर में ही खाली होने वाली सीटों को तेजी से भरने में मदद मिलती है, जिससे दाखिला प्रक्रिया सुचारू रूप से चलती है.  यह भी पढ़े:  KVS Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा 1 और बालवाटिका के लिए जल्द शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

प्रवेश का मुख्य आधार और विशेष श्रेणियां

इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) के स्कोर पर आधारित है. आवंटन के दौरान छात्रों की श्रेणी के अनुसार आरक्षण और उनके द्वारा चुनी गई कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखा गया है. इस बार यूनिवर्सिटी ने सुपरन्यूमेररी कोटे के तहत सिंगल गर्ल चाइल्ड श्रेणी में 1,243 छात्राओं को सीटें आवंटित की हैं. इसके अतिरिक्त 242 अनाथ उम्मीदवारों को भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटें आवंटित की गई हैं.

दाखिले की समयसीमा और आगामी प्रक्रिया

पहली आवंटन सूची जारी होने के बाद छात्रों की ओर से काफी मजबूत प्रतिक्रिया देखने को मिली है. जिन भी उम्मीदवारों को पहली सूची में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी सीट को निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वीकार (Accept) करना होगा. इसके बाद संबंधित कॉलेजों द्वारा दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन और अनुमोदन किया जाएगा. पहले चरण के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क जमा करने के बाद ही सीट अनंतिम रूप से सुरक्षित मानी जाएगी.

तीसरे चरण में शामिल होंगे प्रदर्शन-आधारित कोर्स

यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि कुछ विशेष और प्रदर्शन-आधारित (Performance-Based) कार्यक्रमों के लिए सीटों का आवंटन तीसरे चरण में घोषित किया जाएगा. इन पाठ्यक्रमों में बीए (ऑनर्स) हिंदुस्तानी संगीत, बीए (ऑनर्स) कर्नाटक संगीत, बीए (ऑनर्स) पर्क्यूशन संगीत और बीएससी शारीरिक शिक्षा व खेल विज्ञान जैसे विषय शामिल हैं. इन कोर्स के लिए व्यावहारिक और शारीरिक परीक्षण के अंकों को भी मेरिट में जोड़ा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2026 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).