CUET PG 2023 Date: 5 से 12 जून तक होगा सीयूईटी पीजी परीक्षा, UGC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

देश भर के विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर (पीजी) का आयोजन 5 से 12 जून तक होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Exam | Photo: PTI

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल: देश भर के विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर (पीजी) का आयोजन 5 से 12 जून तक होगा. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पांच मई तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि पहले 19 अप्रैल तक थी.

एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा- स्नातकोत्तर (पीजी) का आयोजन 5,6,7,8,9,10,11 और 12 जून को होगा. परीक्षा के बारे में ताजा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी जाती है.’’ Student Moves To SC For Exam Marks: बोर्ड परीक्षा में 98 से बढ़ाकर 99% नंबर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा 12वीं का छात्र

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी केंद्रीय विश्वविद्यालयों को स्नातक प्रवेश परीक्षा के लिए सीयूईटी अनिवार्य कर दिया है जबकि स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा के लिए इसे वैकल्पिक रखा गया है.

केंद्रीय, राजकीय और निजी सहित कुल 180 विश्वविद्यालय सीयूईटी-पीजी के माध्यम से स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे.

स्नातकोत्तर परीक्षा प्रति दिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी. जबकि, यूजीसी ने इस साल से स्नातक परीक्षा को तीन पालियों में आयोजित करने का फैसला किया है.

अधिकारी ने बताया, "सीयूईटी-पीजी, 2023 में शामिल होने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है. जो उम्मीदवार स्नातक डिग्री और समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं या 2023 में उपस्थित हो रहे हैं, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो, वो परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं. हालांकि, उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय के आयु मानदंड को पूरा करना होगा जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें