CISCE, ICSE & ISC Result Today: CISCE के 10वीं-12वीं के नतीजे आज 11 बजे होंगे जारी, results.cisce.org या cisce.org पर चेक करें रिजल्ट
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के नतीजे जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org या cisce,org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.
CISCE, ICSE & ISC Result Today: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के नतीजे जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org या cisce,org पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए अपना कोर्स कोड, अपनी आईडी और इंडेक्स नंबर पहले से तैयार रखें.
रिजल्ट जारी होने के बाद रीचेक मॉड्यूल एक्टिव हो जाएगा, जो वेबसाइट पर 10 मई तक उपलब्ध रहेगा. इसके बाद ICSE व ISC परीक्षा-2024 के नतीजों की दोबारा जांच संभव नहीं हो पाएगा.
CISCE के 10वीं-12वीं के नतीजे आज 11 बजे होंगे जारी
ICSE, ISC बोर्ड परिणाम को लेकर बड़ी खबर: आज इतने बजे जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे; देखें रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक#Education #Results #boardexam https://t.co/MMYdIfsNg3 pic.twitter.com/0q4oEUJ9i7
— Dainik Bhaskar (@DainikBhaskar) May 6, 2024
CISCE, ICSE & ISC Result 2024 कैसे देखें?
- सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाएं.
- होमपेज पर ICSE या ISC बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड भरें
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
- भविष्य में जरूरत के लिए ऑनलाइन मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें.
बता दें, ICSE (कक्षा 10) की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च 2024 तक, जबकि ISC (कक्षा 12) की परीक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की गई थीं. पिछले साल CISCE की ISC 12वीं की परीक्षा में कुल 96.93% और ICSE 10वीं की परीक्षा में कुल 99.21% छात्र-छात्राएं पास हुए थे. 12वीं कक्षा में रिया अग्रवाल ने 99.75% और 10वीं कक्षा में रुशील कुमार 99.8% के साथ टॉपर बने थे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

