CTET 2024 City Slip Out: सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, वेबसाइट ctet.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 का सिटी स्लिप आज जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अपना जिस्टेशन कराया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic पर जाकर सीटीईटी 2024 का सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
- Read in
- English
CTET 2024 City Slip Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 का सिटी स्लिप आज जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अपना जिस्टेशन कराया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic पर जाकर सीटीईटी 2024 का सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.
जानकारी के मुताबिक, सीटेट 2024 परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए दो पेपर होंगे. पेपर I कक्षा 1 से 5 के शिक्षक भर्ती के लिए है और पेपर- II कक्षा 6 से 8 के शिक्षक भर्ती के लिए है. दोनों परीक्षाओं के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा.
ये भी पढे़ें: NEET Paper Leak Case: राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा लीक मामले में CBI की टीम पहुंची पटना EOW के ऑफिस
CTET 2024 City Slip ऐसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करना होगा.
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे CTET 2024 City Slip लिंक पर Click करना होगा.
- अब, लॉगिन से संबंधित सभी जरूरी विवरण भरने होंगे.
- सबमिट करते ही CTET 2024 सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखने लगेगी.
- उम्मीदवार चाहें तो इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
बता दें, उम्मीदवारों को अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर एक वैध आईडी प्रूफ के साथ प्रिंटेड सिटी स्लिप ले जाना चाहिए. इन दस्तावेजों को प्रस्तुत न करने पर उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से रोका जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए परीक्षा के दिन पहले ऑफिशियल CTET वेबसाइट से अपनी सिटी स्लिप को तुरंत डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

