BSE Odisha 10th Result 2019: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी, bseodisha.nic.in पर ऐसे करें चेक
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSE) ओडिशा (Odisha) 10वीं के नतीजे आज जारी किये जाएंगे.
BSE Odisha 10th Result 2019: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSE) ओडिशा (Odisha) 10वीं के नतीजे आज जारी किये जाएंगे. नतीजे जारी किये जाने के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bseodisha.nic.in और orissaresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी से 8 मार्च तक राज्य के लगभग 3 तीन हजार परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी.
इस बार ओडिशा में 5 लाख बच्चों ने 10वीं की परीक्षा दी थी. वहीं पिछले साल 6 लाख बच्चों ने दसवीं का एग्जाम दिया था, जिनमें से कुल 4,85,989 स्टूडेंट्स परीक्षा में पास हुए थे. लड़कियों का रिजल्ट यहां लड़कों से बेहतर रहा था. यह भी पढ़े: Rajasthan RBSE 5th Result 2019 Declared: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं का परिणाम, यहां देखें अपना रिजल्ट
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाएं.
- वेबसाइट खुलने पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि जानकारियां भरकर एंटर करें.
- ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट आपके सामने होगा.
- ओडिशा बोर्ड 10वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करें. क्योंकि भविष्य में इसकी जरूरत पड़ेगी.
बता दें कि पिछले साल बोर्ड ने 7 मई 2018 को दसवीं के नतीजे जारी कर दिए थे. हालांकि इस बार परिणाम आने में देर हो रही है. बोर्ड के सूत्रों ने बताया गया कि राज्य में आए तूफान की वजह से हाई अलर्ट था, जिसकी वजह से परिणाम घोषणा में देरी हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2019 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

