BSEB Class 12th Result: 30 मई तक जारी होंगे 12वीं के नतीजें, ऐसे देखे मार्क्स
बिहार बोर्ड के लाखो छात्रों के इंतजार की घड़ी बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है. जानकारी के मुताबिक बारहवीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीमों के मूल्याकन की प्रकिया अपने आखिरी चरण पर है और परिणामों की 30 मई तक आने की संभावना है.
पटना: बिहार बोर्ड के लाखो छात्रों के इंतजार की घड़ी बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाली है. जानकारी के मुताबिक बारहवीं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीमों के मूल्याकन की प्रकिया अपने आखिरी चरण पर है और परिणामों की 30 मई तक आने की संभावना है. छात्र बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in के साथ ही मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट देख सकते है.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट:
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in पर जाएं
-होम पेज ओपन होने पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारिया भरें
-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.
एसएमएस के जरिए ऐसे देखे रिजल्ट-
अमूमन परिणामों की घोषणा होने पर बोर्ड की वेबसाइट जल्दी नहीं खुलती है. ऐसे में मोबाइल फोन से एसएमएस के जरिए रिजल्ट देखना काफी आसान साबित हो सकता है.
-इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल से एसएमएस में जाकर - 'BSEB12S/A/C<space>रोल नंबर'- टाइप कर 56263 पर भेजना होगा
- एसएमएस रिसीव होते ही छात्र को रिजल्ट सीधे ओसके मोबाइल पर आ जायेगा.
बता दें कि छात्रों को 12वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2018 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

