Bihar Board Exam Result 2019: अप्रैल में आ सकते हैं 10वीं और 12वीं के नतीजे, biharboard.ac.in पर देखें अपने मार्क्स
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा खत्म हो चुकी है. इसके बाद अब स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है. प्राथमिक तौर पर मिल रही जानकारी के अनुसार बीएसईबी बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम अप्रैल में घोषित कर सकता है.
पटना: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) द्वारा आयोजित 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा खत्म हो चुकी है. इसके बाद अब स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार है. प्राथमिक तौर पर मिल रही जानकारी के अनुसार बीएसईबी बोर्ड दोनों कक्षाओं के परिणाम अप्रैल में घोषित कर सकता है. हालांकि बोर्ड ने कहा है कि अभी उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है. रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
स्टूडेंट्स 10वीं व 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल सकते है, परन्तु मूल मार्कशीट संबंधित स्कूलों में ही वितरित होंगी. बता दें की कई जगहों पर छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट महज रोल नंबर से एसएमएस के जरिए भी उपलब्ध करायी जाएगी.
बिहार में दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 28 फरवरी और बारहवीं की परीक्षा 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच हुई. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में राज्यभर के 16 लाख 60 हजार 609 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें छात्राओं की संख्या 8 लाख 37 हजार 75 है. राज्य भर में परीक्षार्थियों के लिए 1,418 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए कुल 1,339 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. जिसमें राज्यभर से 13,15,371 छात्र-छात्राएं शामिल हुए. जिसमें छात्रों की कुल संख्या 7,62,153 थी. यह भी पढ़े- Bihar board 10th result: परिणाम से पहले गायब हुई 42 हजार उत्तर पुस्तिकाएं, FIR दर्ज
दसवीं और बारहवीं परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर परीक्षार्थियों का नाम, रोल नंबर, रौल कोड और विषय कोड प्रिंटेड था. सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. साथ ही बीएसईबी ने निर्देश दिया था कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी परीक्षार्थियों को जूते-मोजे पहनकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने पर मनाही है.
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर 200 मीटर एरिया में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश बैन था. साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में जूता-मोजा पहनकर नहीं आने के लिए कहा गया था. परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की मूल प्रति और पेन के सिवा कुछ भी ले जाना वर्जित था.
बोर्ड ने केंद्र अधीक्षक के अलावा सभी को परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन के उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाया था. इसके अलावा हर प्रकार के इलेक्ट्रॉनिकडिवाइस पर रोक लगा दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2019 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

