देश

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट (Bihar Board 12th Result 2023) के नतीजे आ गए हैं.

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे करें चेक
Representative Image (Photo: Pixabay)

Bihar Board 12th Result 2023: बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) द्वारा आयोजित बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्‍ट (Bihar Board 12th Result 2023) के नतीजे आ गए हैं. परीक्षा में शामिल हुए उम्‍मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे.

बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे राज्य शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने जारी किया. इस अवसर पर दीपक कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग भी उपस्थित रहे. बिहार बोर्ड कक्षा 12 के आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस, तीनों स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी किए गए हैं.

ऐसे चेक करें मार्कशीट

    • बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
    • वेबसाइट के होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें.
    • इसके बाद BSEB Inter Result 2023 के लिंक पर जाएं.
    • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें.
    • अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड से लॉगइन करें.
    • लॉगइन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा
    • रिजल्ट चेक कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 6,36,432 छात्राएं थीं और 6,81,795 छात्र थे. बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 फरवरी से 11 फरवरी 2023 के बीच हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).