Bihar Board 10th Result: 20 जून को जारी हो सकता है परिणाम, biharboard.ac.in पर ऐसे देखें अपने मार्क्स
बस कुछ ही दिनों बाद बिहार के लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला होनेवाला है. जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड 20 जून को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है. छात्र अपने परीक्षा परिणाम जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर देख सकते है.
पटना: बस कुछ ही दिनों बाद बिहार के लाखों छात्रों के भविष्य का फैसला होनेवाला है. जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड 20 जून को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है. छात्र अपने परीक्षा परिणाम जारी होते ही बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते है.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) के मुताबिक इस साल दसवीं की बोर्ड परीक्षाओ के लिए कुल 17 लाख छात्र-छात्राएं बैठे थे. हालांकि, बीएसईबी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. इसलिए सभी छात्रों से अनुरोध है कि बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट biharboard.ac.in को नियमित रूप से चेक करते रहें. पिछले साल बोर्ड ने मई के आखिरी सप्ताह में दसवीं के परिणाम जारी किए थे.
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट-
-छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट biharboard.ac.in या biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं
-होम पेज ओपन होने पर अपने रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
-लिकं पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां छात्र अपना रोल नंबर आदी जानकारियां भरें
-इसके बाद सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट आपके सामने होगा
- छात्र रिजल्ट को डाउनलोड भी कर प्रिंटआउट भी लें सकते है.
गौरतलब है कि छात्रों को अपना ओरिजिनल मार्कशीट केवल उन्हें उनके स्कूल में ही मिलेगी. आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, बोर्ड परीक्षा देनेवाले छात्र दूसरी विश्वसनीय वेबसाइटों जैसे results.gov.in, indiaresults.com, examresults.net, manabadi.co.in पर अपने परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2018 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

