देश

बंगाल: एक स्कूल का अजीबोगरीब फरमान, छेड़खानी रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को अलग-अलग दिन स्कूल आने को कहा

छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक सरकारी स्कूल ने एक ‘बेहद अजीब’ सा निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के तहत छात्र-छात्राएं अलग-अलग दिनों में स्कूल आएंगे, मालदा के हबीबपुर क्षेत्र के गिरिजा सुंदरी विद्या मंदिर के फैसले पर प्रशासन ने ऐतराज जताया है.

बंगाल: एक स्कूल का अजीबोगरीब फरमान, छेड़खानी रोकने के लिए छात्र-छात्राओं को अलग-अलग दिन स्कूल आने को कहा
सीएम ममता बनर्जी ( फोटो क्रेडिट - ANI )

मालदा (पश्चिम बंगाल). छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के एक सरकारी स्कूल ने एक ‘बेहद अजीब’ सा निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के तहत छात्र-छात्राएं अलग-अलग दिनों में स्कूल आएंगे, मालदा के हबीबपुर क्षेत्र के गिरिजा सुंदरी विद्या मंदिर के फैसले पर प्रशासन ने ऐतराज जताया है. उन्होंने इस कदम को ‘अजीब’ बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की.

इस स्कूल के प्रधानाध्यापक रविंद्रनाथ पांडे ने दावा किया कि छेड़खानी की कई घटनाएं सामने आने के बाद स्कूल इस कदम को उठाने के लिए मजबूर था.

पांडे ने कहा, ‘‘ यह फैसला किया गया कि लड़कियां सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को और लड़के मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को कक्षाओं में आएंगे.’’हालांकि शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2019 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).