नई दिल्ली: ED के स्पेशल डायरेक्टर योगेश गुप्ता कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित, कोलकाता में स्पेशल डायरेक्टर का पद विवेक वाडेकर को सौंपा

केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के स्पेशल डायरेक्टर योगेश गुप्ता को कोलकाता से नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया है और कोलकाता में स्पेशल डायरेक्टर के पद का अतिरिक्त प्रभार विवेक वाडेकर को सौंपा है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सोमवार को यह फैसला लिया. उन्हें मार्च 2018 में पांच वर्षों के लिए ईडी में विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था.

प्रवर्तन निदेशालय (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) के स्पेशल डायरेक्टर योगेश गुप्ता को कोलकाता से नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया है और कोलकाता में स्पेशल डायरेक्टर के पद का अतिरिक्त प्रभार विवेक वाडेकर को सौंपा है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने सोमवार को यह फैसला लिया.

आदेश में कहा गया, एसीसी ने योगेश गुप्ता, आईपीएस, कोलकाता से ईडी के विशेष निदेशक के रूप में नई दिल्ली में स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और प्रवर्तन निदेशालय के रूप में ईडी में विशेष निदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. ईडी कोलकाता में विवेक वाडेकर को विशेष निदेशक (सीआर) के पद पर नियुक्ति का आदेश दिया गया.

यह भी पढ़ें: PMC Bank scam: प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 100 करोड़ रुपये मूल्य के 3 होटल

ईडी में शामिल होने से पहले गुप्ता केरल फाइनेंशियल कॉरपोरेशन में पदस्थ थे. गुप्ता, जो एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं, सीबीआई के मुंबई शाखा में बैंक सिक्योरिटीज और धोखाधड़ी सेल के प्रभारी थे. दूसरी तरफ, वाडेकर 1991 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. उन्हें मार्च 2018 में पांच वर्षों के लिए ईडी में विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड