ED Raids at AAP leaders: अरविंद केजरीवाल के सेक्रेटरी के घर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच जारी

ED Raids at AAP leaders: आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के घर ईडी की छापेमारी चल रही है। ईडी की टीम मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के घर भी पहुंची है। इसके अलावा आप सांसद एनडी गुप्ता और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के घर भी ईडी तलाशी अभियान चला रही है।

देखें VIDEO: