देश

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी, 102 सीटों पर आज से नामांकन शुरू

लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के लिए बुधवार को निर्वाचन आयोग ने आज यानी बुधवार (20 मार्च) को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज से 102 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन शुरू हो जायेगा.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी, 102 सीटों पर आज से नामांकन शुरू
Election-Commission-

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के ऐलान के बाद पहले चरण के लिए बुधवार को निर्वाचन आयोग ने आज यानी बुधवार (20 मार्च) को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आज से 102 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर नामांकन शुरू हो जायेगा. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी लड़ सकती है चुनाव- राजद

पहले चरण में 102 सीटों पर चुनाव होना है.  जिसमें उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश समेत 21 राज्य शामिल हैं. पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इन राज्यों के  उम्मीदवार आज से  चुनाव लड़ने को लेकर अपना नामांकन कर सकेंगे. पहले चरण में 21 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 19 अप्रैल को वोटिंग होनी है. सभी सातों चरणों के मतदान के बाद वोटों की गिनती 4 जून को की जाएगी. उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जायेंग,

Tweet:

पहले चरण के नामांकन के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के बाद चुनाव आयोग दूसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा. देश में लोकसभा की  19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में वोट डाले जायेंगे. जिन वोटों की गिनती चार जून को की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2024 09:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).