Earthquake in Kutch: गुजरात के कच्छ में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई तीव्रता

गुजरात में भूकंप (Earthquake in Gujarat) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4 मापी गई है.

Earthquake in Kutch: गुजरात में भूकंप (Earthquake in Gujarat) के तेज झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार रात को आए भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर पैमाने पर 4 मापी गई है. भूकंप के झटके (Kutch Earthquake) रात 8 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके रापर सहित कच्छ के कई हिस्सों में महसूस हुए. अभी तक भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है.

भूकंप की हलचल महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र कच्छ क्षेत्र में 10 किमी की गहराई पर था. भूकंप का केंद्र रापर से 26 किलोमीटर दूर है.

गुजरात में फिर डोली धरती

इससे पहले शुक्रवार रात गुजरात के मेहसाणा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. गांधीनगर स्थित राज्य नियंत्रण कक्ष के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप रात 10:15 बजे दर्ज किया गया और इसका केंद्र पाटन से 13 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था. बनासकांठा, पाटन, साबरकांठा और मेहसाणा के उत्तरी जिलों से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके दो से तीन सेकंड तक महसूस किये गये.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट